Indian hockey team in Kapil Sharma Show: दा कपिल शर्मा शो भारत सहित पूरी दुनिया में मशहूर है इसे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। अब इंडिया की हॉकी टीम भी आपको जल्द इस शो में नजर आने बाली है। अब तक मैदान पर हॉकी का परचम लहराने वाले यह खिलाड़ी अपने नए कॉमेडी अंदाज से सभी को खूब हसाने वाले है। साथ ही आपको बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दिखाई देंगे जो शो की रौनक बड़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले है।
दा कपिल शो ( the kapil sharma show) की लेटेस्ट खबर के साथ आज अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा किया और बताया कि जल्द वो भारतीय हॉकी टीम के साथ नजर आने बाली है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इंडिया हॉकी टीम के खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा किया वो किस तरह शूटिंग कर रहे है। अर्चना पूरन सिंह ने भारतीय हॉकी टीम के सम्मान में उनकी तारीफ भी की। अब किस तरह से जायेगा शो देखना दिलचस्प है।
अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में बताया कि आपको बता नही सकते में कितनी खुश हूं, आज मेरे साथ इंडियन हॉकी टीम के पुरुष और महिला दोनो के सात सात खिलाड़ी है जिनके साथ शूटिंग चल रही है।
आपको बता दे कपिल शर्मा शो में इंडियन हॉकी टीम के खिलाड़ी अपना अनुभव साझा करेंगे और उससे आपको मनोरंजन देने की भरपूर कोशिश करेंगे। देश के ऐसे खिलाड़ियों से मिले अनुभव को कौन देखना नही चाहेंगा।
द कपिल शर्मा शो साथ में मिलेगा बॉलीवुड का तड़का, जी हा आप सही है बॉलीवुड के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र शो में नजर आने वाले है जो दर्शको को भरपूर मस्ती कराने वाले है। शत्रुधन सिन्हा भी इस शो की चमक बड़ाने को दिखाई देंगे। भारतीय हॉकी टीम के साथ दिग्गज अभिनेताओं की जोड़ी देखने के लिए फैंस बहुत उत्सुक है।