प्यार बॉलीवुड की शान रहा है, है साल कोई न कोई अभिनेता अपने प्यार का इजहार कर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाते है। हाल ही में अभिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की डेटिंग को लेकर खबरे मिल रही है। खबरों के मुताबिक बंटी और बबली फिल्म में काम कर रहे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नव्या नवेली का संबंध बताया जा रहा है।
फिल्मी बीट के अनुसार नव्या नवेली और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ रिलेशन में है। हालांकि इसको लेकर अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी बॉलीवुड की गलियों में बिल्कुल नई दिख रही है। बॉलिवुड दुनिया में पहले दोस्ती उसके बाद प्यार होना आम बात हो गया है।
हाल ही में हमने देखा की कुछ दिनो बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर कपूर सगाई करने वाले है। पहले दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती हुई जो प्यार में कब बदल गई पता ही नही चला।
अब चर्चा करते है कि आखिर दोनो के बीच नजदीकियां कैसे आई। खबरों के मुताबिक जोया अख्तर नव्या नवेली नंदा की एक अच्छी दोस्त है। जोया अख्तर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी मिलती जुलती है। जोया अख्तर की वजह से ही दोनो के बीच में नजदीकियां बनी। दोनो के बीच बातचीत शुरू हो गई और अब अच्छे दोस्त है।
लेकिन खबरे ऐसे ही नही उठ सकती बिना आग लगे धुआं कभी उठता नही है। कुछ तो हुआ है जो अभी तक मीडिया की नजरो से छुपा हुआ है। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के रिलेशन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही हम इसकी पुष्टि करते है।