काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री का उतारा नकाब, बोली पुरुष अभिनेता जो चाहते है कर सकते है

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने पर बहुत कुछ झेलना पड़ता है। यहां पुरुष अभिनेताओं का बोल बाला है वो जो चाहते है कर सकते है। न्यूज 18 के एक्सक्यूटिव इंटरव्यू में भोजपुरी सिनेमा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। काजल राघवानी ने कहा यह जातिवाद चल रहा है। अगर सिंह जी के साथ फिल्म में काम कर लो तो यादव जी नाराज और अगर पांडे जी के साथ काम कर लो तो सिंह जी नाराज हो जाते है।

उन्होंने साफ कहा कि भोजपुरी अभिनेत्रियां कुछ नही कर सकती उनके हाथ में कुछ नही है, लेकिन पुरुष अभिनेता जो कुछ चाहे वो कर सकते है जो वह चाह है वो उनके हाथ में है। फिर बात आती है अश्लीलता को कम करने की तो इसका अधिकार भी वो खो चुकी है। अगर इसे कोई काम कर सकता है तो वह पुरुष एक्टर है। बात करे इन्हे मिलने वाली फीस की तो इसमें भी पुरुष प्रधान है उन्हे अभिनेत्रियों से अधिक पैसे मिलते है। जब बात अभिनेत्रियों की आती है तो हम आधी फीस में भी काम कर लेते है।

जातिवाद में पड़ी है भोजपुरी इंडस्ट्री

जातिवाद को लेकर अहम खुलासा वास्तव में चौकाने वाला है । पूरा देश इसे कम करने की कोशिश में लगा है बही दूसरी ओर भोजपुरी इंडस्ट्री जातिवाद के चरम पर है। इस तरह के मुद्दे सिर्फ चुनावी समय देखने को मिलते है। लेकिन इसका कहर मनोरंजन की दुनिया में भी होगा यकीन नही होता।

खबरों के मुताबिक भोजपुरी इंडस्ट्री के दो मशहूर कलाकार पवन सिंह और खेसारी लाल में विवाद चल रहा है। इस विवाद के मौके पर काजल राघवानी का विवादित एक्सक्यूटिव इंटरव्यू में खुलासा भोजपुरी सिनेमा की दीवारों को कमजोर कर रहा है। सवाल उठाते है क्या भोजपूरी इंडस्ट्रीज बाहर से सिर्फ दिखावा के लिए चिकनी पुटी हुई दिखती है लेकिन अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी है।

भोजपुरी सिनेमा में फैली अश्लीलता

अभिनेत्री काजल राघवानी ने अहम खुलासा किया है उन्होंने कहा भोजपूरी इंडस्ट्रीज में जो अश्लीलता फैली है उसे देखकर तकलीफ होती है। इसमें अभिनेत्रियां कुछ नही कर सकती यह सब पुरुष अभिनेता और निर्देशक के हाथ में है।अगर निर्देशक और अभिनेता चाहे तो इसे काफी हद तक कम कर सकते है। इसमें भी अभिनेत्रियां मजबूर है और यहां कुछ नही कर सकती।

अक्सर हम देखते बहुत ही रोमांटिक सॉन्ग भोजपुरी सिनेमा जगत में रिलीज होते है जिसमे दिखाए गए सीन बेहद अश्लीलता से भरे होते हैं। इन्हे देखकर को भी परेशान हो सकता है।

Leave a Comment