Happy Lohri 2022: लोहड़ी सर्दियों के मौसम में आने वाला भारतीय हिंदू त्योहार है जिसे पंजाबी और सिख बड़े धूम धाम से मनाते है। lohri 2022 में मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार नव विवाहित महिलाएं और बच्चो के लिए बेहद खास होता है। इसी दिन रेवड़ियां, गुड, तिल, मूंगफली आदि आग में डालने का रिवाज है।
नई विवाहित महिलाओं के मायके से कपड़े तिल, रेवड़ियां आने का रिवाज है पंजाब में इसे बड़े धूमधाम से मनाते है। महिलाए नाच गाना करके आग के चारो ओर परिक्रमा लगाती है।
Lohri 2022 का महत्व
लोहड़ी त्योहार दरअसल फसल को कटाई और वुबाई के समय मनाया जाता है। इस त्योहार में आग में तिल, मूंगफली डालने को रिवाज है। अग्न देवता को इन सब से भोग लगाया जाता है। सूर्य को प्रणाम किया जाता है। Lohri 2022 date के दिन पंजाब में नए साल की तरह मनाया जाता है। इस दिन पंजाब में अवकाश रहता है।
आखिर क्या संबंध है लोहड़ी और दुल्ला भट्टी की कथा में?
कहा जाता है लोहड़ी की शुरुआत दुल्ला भट्टी से हुई है। लोहड़ी के दिन आग के चारो ओर बैठकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनाई जाती है। दुल्ला भट्टी पंजाब का रहने वाला एक नायक था जिसने पंजाब में अमीरों के खजाने को लूटकर गरीबों में बटवा दिया। उस समय पंजाबी लड़कियों को महंगे दामों में अमीरों को बेचा जा रहा था। कहते है दुल्ला भट्टी ने उन्हे छुड़ाकर सभी लड़कियों की शादी हिंदू समाज में करवा दी थी। तभी से लोहड़ी के दिन दुल्ला भट्टी के साहस की कहानी सुनाई जाती है।
लोहड़ी गीत का महत्व
लोहड़ी के दिन आग के चारो ओर घूमकर लोहड़ी गीत गया जाता है। इस गीत की अपनी अलग परंपरा है। लोहड़ी गीत अलग ऊर्जा देता है इसमें सुखी जीवन और फसलों का जिक्र किया जाता है। लोहड़ी पर्व पर गीत को लोग एक साथ बैठकर नाच कूद के साथ गाते है।
सुंदर मुंदरिए – हो
तेरा कौन विचारा-हो
दुल्ला भट्टी वाला-हो
दुल्ले ने धी ब्याही-हो
सेर शक्कर पाई-हो
कुडी दे बोझे पाई-हो
कुड़ी दा लाल पटाका-हो
कुड़ी दा शालू पाटा-हो
शालू कौन समेटे-हो
चाचा गाली देसे-हो
चाचे चूरी कुट्टी-हो
जिमींदारां लुट्टी-हो
जिमींदारा सदाए-हो
गिन-गिन पोले लाए-हो
इक पोला घिस गया जिमींदार वोट्टी लै के नस्स गया – हो!
Happy Lohri 2022 Images खूब होती है शेयर
लोहड़ी 2022 पर्व के दिन happy lohri 2022 images खूब शेयर की जाती है। रिश्तेदार में लोहड़ी पर्व की इमेज भेजकर खुशियां मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन पहले इस पर्व को मनाया जाता है और इसी दिन सभी एक दूसरे को संदेश के रूप में हैप्पी लोहड़ी 2022 भेजते है। नीचे कुछ खूब सूरत इमेज है जिन्हे अपने जानने वाले के पास भेज लोहड़ी 2022 त्योहार की खुशियां मनाएं।

