Lata Mangeshkar Death: मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन

Lata mangeshkar Death: सदी की मशहूर गायिका सरस्वती सुर वादनी लता मंगेशकर ने दुनिया से बिदाई ले ली। 92 साल की उम्र में स्वर की सम्राट लता जी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उन्हे 8 जनवरी को मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर सुनते ही पूरे मनोरंजन जगत में सन्नाटा छा गया। चारो तरफ शोक पसरा हुआ है।

लता जी को कोरॉना के साथ निमोनिया की भी शिकायत थी। आईसीयू में जिंदगी से संघर्ष करती दीदी ने अंपनी अंतिम सांसे ली। दीदी को दुनिया सदेव ह्रदय सम्राट के रूप में याद रखेगी। सिनेमा जगत को दीदी ने एक नई आवाज दी। जिसे लोग कभी भुला नही पाएंगे। लता जी की खबर सुनकर सभी के ह्रदय की गति धीमी हो गई है।

मनोरंजन जगत में छाया सन्नाटा

जेसे ही दीदी की खबर सामने आती तो मनोरंजन जगत में चारो ओर सन्नाटा छा गया। सभी दीदी की आत्मा को शांति देने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है। सभी फैंस की आंखे नम है आज के बाद लता जी की सुरूली आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई।

लता मंगेशकर जी को दुनिया सदेव याद रखेगी

दीदी की सुरीली आवाज को कभी भुलाया नही जा सकता। दीदी ने अपनी लाइफ में 25 हजार से अधिक गाने मनोरंजन जगत में योगदान दिए। दीदी को भारत रत्न अवार्ड से नवाजा गया। दीदी को कई नेशनल अवार्ड मिले। अपनी तमाम उपलब्धियों को छोड़ दीदी ने दुनिया से बिदाई ले ली । लेकिन अपनी सुरीली आवाज हमेशा के लिए छोड़ गई जिसे सभी याद रखेंगे।

Leave a Comment