Runway 34 Trailer: अजय देवगन, अभिताभ बच्चन और रकुल प्रीत की फिल्म रनवे 34 (runway 34) एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अजय देवगन सुर्खियों में आ गए। आपको बता दे इस फिल्म को प्रोड्यूस और निर्देशन अजय देवगन ही कर रहे है। फिल्म प्रेमियों को यह 29 अप्रैल को ईद के मौके पर मिलेंगी। इसे भारत के अधिक से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे यह कहानी 2015 की जेट एयरवेज की है। जिसमे 141 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे जो खराब मौसम की वजह से मुसीबत में फस गए।

मूवी | रनवे 34 (Runway 34) |
रिलीज डेट | 26 अप्रैल 2022 |
कास्ट | अजय देवगन, रकुल प्रीत अभिताभ बच्चन |
निर्देशन एंड प्रोड्यूसर | अजय देवगन |
भाषा | हिंदी |
देश | भारत |
Runway 34 Trailer Review ( सच्ची घटना पर आधारित है रनवे 34 मूवी )
फिल्म के ट्रेलर में कहानी छुपाई गई है जो अक्सर बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के साथ देखा जाता है। कहानी को पर्दे के पीछे रखा गया है कि आखिर बाद में प्लेन का हुआ क्या। प्लेन के पायलट ने सभी यात्री सुरक्षित बचा लिया या खुदकी भी जान दांव पर लगाकर सभी को डुवा दिया।
रनवे 34 मूवी के ट्रेलर को शुरुआत अजय देवगन और रकुल प्रीत से होती है जो एक साथ सीट पर बैठकर प्लेन उड़ाने वाले है। सफर के दौरान सबकुछ सही चल रहा होता है तभी अचानक से प्लेन झटके के साथ नीचे गिरने लगता है। किसी भी तरह दोनो पायलट प्लेन को संभालते हैं और फिर से लैंडिंग करने की कोशिश करते है। अब इसके बाद प्लेन क्रेस हो गया या सुरक्षित लैंड हुआ इसका सस्पेंस अजय देवगन ने सभी से छिपाकर रखा है। होना भी चाहिए जो फिल्म को देखने की इच्छा और बड़ा देता है। सच्ची घटना के साथ सस्पेंस और दिल दहला देने वाली कहानी यकीन मानिए मजा आयेगा।
फिल्म में चार चांद लगाने अभिताभ बच्चन आए है जो इस बार अजय देवगन के दोस्त बनकर उन्हे बचाने ने उन्ही को उंगली दिखाने आए है। अभिताभ बच्चन का किरदार इस अजय देवगन के अपोजिट होगा जिसमें वो जांच टीम का हिस्सा।
अभिताभ बच्चन के ऑफिसर है जो केस की तह तक जाकर जांच करते है और इस सच्चाई की खोज करते है जो जमीन से 35 हजार फीट ऊपर छिपी है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत और अभिताभ बच्चन लीड किरदार में दिखाई देंगे। साथ ही मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी, आकांक्षा सिंह और बोमन ईरानी भी फिल्म में दिखाई देंगी।
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा सच जमीन से 35000 फीट ऊपर छिपा है। बही अभिताभ बच्चन ने फिल्म के ट्रेलर के साथ लिखा हर सेकंड का महत्व है, गर्व से पेश है अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म runway 34।
रनवे 34 मूवी रिलीज डेट
रनवे 34 मूवी अजय देवगन के निर्देशन में बन रही है। इसे ईद के मौके पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज किया जाएगा। इसका ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शको का अच्छा साथ मिल रहा है।