सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया से वापस लेना चाहते हैं अपना दिया ये तोहफा, किया खुलासा

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो सभी जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के लव अफेयर की चर्चाएं तो जग जाहिर है। ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलिया को लेकर बयान हर जगह ट्रेंड कर रहा है।

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनकी पिछली रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने ज्यादा तो कुछ नही बोला लेकिन इतना जरूर कहा कि कभी तोहफे में pets नही देने चाहिए। लेकिन जब उनसे आलिया के बारे में सवाल किया गया तो वह कुछ सहमे से नजर आए। आगे उनसे पूछा गया कि अगर आपको आलिया से कोई एक चीज चुरानी हो तो वो क्या चुराएंगे। ऐसे सवाल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तुरंत जवाब दिया कि वह आलिया की बिल्ली चुराना चाहेंगे।

आपको बता दे जब बालीवुड की गलियों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया चोरी छुपे मिला करते थे तब सिद्धार्थ ने यहीं बिल्ली आलिया को गिफ्ट में दी थी। अब ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ भी तोहफे में दी बिल्ली को बेहद पसंद करते थे। आलिया ने पिछली यादों को भुलाकर रणवीर कपूर से शादी कर ली। लेकिन अभी तक सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में नही बंध सके।

सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया से वापस लेना चाहते हैं अपना दिया ये तोहफा, किया खुलासा
सिद्धार्थ मल्होत्रा

खबरों के मुताबिक फिल्म शेरशाह से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दुसरे के काफी करीब आ गए। कई जगह दोनो को देर रात एक साथ देखा भी गया है। दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है। खबरे तो यह भी आई है कि साल 2023 में दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि किराया आडवाणी का असली नाम आलिया है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक आलिया को खोया है तो दूसरी आलिया उन्हे नए मुकाम तक पहुंचाएंगी। अभी दोनो अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त है। यही वजह है कि दोनो शादी आगे ताल रहे है। फिल्म शेरशाह में दोनो की लव स्टोरी लोगो को खूब पसंद आई थी। उम्मीद है रियल लाइफ भी उतनी ही दिलचस्प होगी।

1 thought on “सिद्धार्थ मल्होत्रा आलिया से वापस लेना चाहते हैं अपना दिया ये तोहफा, किया खुलासा”

Leave a Comment