Sonakshi Sinha Marriage: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोली जल्द सगाई, मेहंदी…

Zaheer iqbal sonakshi sinha: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दी है। वीडियो में उन्होंने शाहरुख खान की आवाज में एक मजेदार एक्टिंग की है। ऊपर कैप्शन में लिखा है ” मीडिया – क्यों हाथ धोकर मेरी शादी के पीछे पड़े हो”। फिर उन्होंने कॉमेडी अंदाज में डॉयलॉग के जरिए मीडिया को जवाब दिया है।

दरअसल काफी लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा मीडिया के टारगेट पर थी। उन्हे हर रोज सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा था। लोग पूछ रहे थे क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली है। इन्ही सब खबरों को जवाब देने के लिए सोनाक्षी ने यह वीडियो साझा किया है। जिसमे उन्होंने इसे पूरी तरह मजाकिया बना दिया।

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को कर रहे है डेट

जहीर इकबाल का सोनाक्षी सिन्हा की विडियो पर रिएक्शन करना काफी मायने रखता है। उन्होंने जिस तरह से एक दुसरे को रिप्लाई दिया वह बिल्कुल साधारण नहीं है। यह एक दूसरे के प्रति किसी तरह का प्रेम बया करता दिख रहा है। साझा वीडियो पर जहीर इकबाल ने जवाब में ढेर सारी हसने वाली इमोजी शेयर की है। बही कई यूजर इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे है। एक्ट्रेस ने वीडियो साझा करते हुए कहा जब शादी, रोका, मेहंदी सब फिक्स ही कर लिया है तो प्लीज मुझे भी बता दो।

अभी तक एक्ट्रेस ने जहीर इकबाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। यूजर सोनाक्षी और जहीर इकबाल के रिश्ते को लेकर सवाल जवाब कर रहे है। आखिर दोनो के बीच क्या चल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस सोनाक्षी की मजाकिया वीडियो को खूब शेयर कर रहे है।

Leave a Comment